Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार
Singrauli News: डॉ. दीपिता वैश्य के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को भेंट की गईं दो व्हीलचेयर
Singrauli News: मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक होंगे आवेदन
Singrauli News: चिकित्सक आवास में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर एफआईआर दर्ज
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद
Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्
Singrauli News: BMO पर मनमानी और भेदभाव के आरोप, कर्मचारियों ने CMHO से की सामूहिक शिकायत
Ward 42 Prasad: BJP councilor accused of assault
Singrauli Crime News : सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद संतोष शाह उर्फ ददोली के ऊपर फरियादी गोरेलाल शाह ने मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में उसने जानकारी देते हुए बताया कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा पार्षद ने भाला लेकर जान से मारने का प्रयास किया तो वही मेरे और मेरे भाई को लाठी-डंडों से पिटवाया।
क्या है पूरा मामला
फरियादी गोरेलाल साह ने बताया कि मंगलम पैलेस के पास बिलौंजी में मेरा घर बन रहा है जिसमें कालम डालने के लिए किराए पर कालम का फार्म 3 सेट लाया गया था जो मेरे नवनिर्मित घर में रखा हुआ था। घर में अभी दरवाजा ना होने के कारण 05 मई 2023 को समय लगभग रात्रि 8:00 बजे के आसपास कुछ लोगों ने फार्मा को चुरा लिया। जिसके बाद संदेही कौशल शाह पिता सोमलाल शाह लालचंद शाह पिता राम अवतार, सुरेश शाह तथा अन्य लोगों घर के बगल में मादम पदार्थ का सेवन कर रहे थे। मेरे द्वारा इन लोगों से पूछे जाने पर उसी में मौजूद अल्लू शाह ने बताया कि हम लोगों ने फार्मा चोरी कर कबाड़ दुकान में भेज दिए हैं, जाओ उठा लो अपना फार्म। इसके बाद मेरे द्वारा बोला गया कि तुम साथ में चलो जिसके बाद मैं और अल्लू शाह सुरेश शाह को लेकर कबाड़ दुकान की ओर जाने लगा तभी इसी बीच संतोष साह पार्षद वार्ड क्रमांक 42 ने वहां पहुंचकर गाली गलौज करने लगे और कहा इन लोगों को लेकर जा रहे हो मेरे द्वारा पार्षद को पूरी घटना से अवगत कराया गया जिसके बाद पार्षद संतोष साह ने गाड़ी से डंडा निकालकर कौशल शाह से मेरे व मेरे भाई के ऊपर डंडे से प्रहार करवा दिया तथा संतोष साह पार्षद ने अपने ऑफिस से भाला निकालकर मुझे धमकाने लगे बोले कि पेट में घुसा देंगे और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। पीड़ित गोरेलाल शाह ने कोतवाली पुलिस पर कार्यवाही ना करने का आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी संतोष शाह सत्ता पक्ष का नेता है जिसके कारण कोतवाली पुलिस उस पर कार्रवाई करने से कतरा रही है। मेरे द्वारा घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई है जिसके बाद ही मेरा एफ आई आर दर्ज नहीं किया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा आवेदन लेकर मुझे घर जाने को बोल दिया गया।
पार्षद संतोष शाह पर दर्ज है कई मामले
वार्ड क्रमांक 42 के वर्तमान पार्षद संतोष शाह पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज किए गए हैं। संतोष साह पर पूर्व में 147, 148, 149, 151, 294,189,188, 332, 353,153, 307 जैसे गंभीर धाराएं भी लगाई जा चुकी हैं।