Trending Now

Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्

Rama Posted on: 2026-09-07 16:48:00 Viewer: 39 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व् Singrauli News: Shortage of doctors at Niwas Hospital; healthcare system for 33 panchayats relies on a single physician.

दो डॉक्टरों के जाने के बाद बिगड़ी व्यवस्था, ग्रामीणों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों और जांच सुविधाएं बढ़ाने की उठाई मांग

Singrauli News: सिंगरौली/निवास। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में डॉक्टरों की कमी के चलते क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित होने का मामला सामने आया है। करीब 33 से अधिक ग्राम पंचायतों की बड़ी आबादी इस स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है, लेकिन वर्तमान में यहां महज एक चिकित्सक के भरोसे मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं, ऐसे में एक डॉक्टर पर बढ़ते दबाव से मरीजों को समय पर उपचार मिलने में परेशानी होने की बात सामने आ रही है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन डॉक्टर पदस्थ थे, जिससे मरीजों के उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन बेहतर तरीके से हो रहा था। दो डॉक्टरों के चले जाने के बाद अब पूरी व्यवस्था एक चिकित्सक के भरोसे रह गई है। ग्रामीणों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द कम से कम दो चिकित्सकों की पदस्थापना करने की मांग की है।

महिला और शिशु रोग विशेषज्ञ की भी मांग
ग्रामीणों ने अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ और दंत चिकित्सक सहित आवश्यक विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की है। उनका कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में महिलाओं, बच्चों और गंभीर मरीजों को उपचार के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है।

इसके साथ ही अस्पताल में ईसीजी और अल्ट्रासाउंड मशीन जैसी जरूरी जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा नहीं होने से मरीजों को दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का तत्काल निरीक्षण कर चिकित्सकों, विशेषज्ञ डॉक्टरों, जांच उपकरणों और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए सरकार को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall