Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार
Singrauli News: डॉ. दीपिता वैश्य के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को भेंट की गईं दो व्हीलचेयर
Singrauli News: मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक होंगे आवेदन
Singrauli News: चिकित्सक आवास में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर एफआईआर दर्ज
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद
Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्
Singrauli News: BMO पर मनमानी और भेदभाव के आरोप, कर्मचारियों ने CMHO से की सामूहिक शिकायत
Singrauli News: Superintendent of Police heard the grievances of the general public during the public hearing.
फरियादियों से व्यक्तिगत संवाद कर अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
Singrauli News: सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों एवं फरियादियों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए।
पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में पहुंचे प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। कुछ शिकायतों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई कराई गई, जबकि अन्य प्रकरणों में निष्पक्ष जांच और त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में महिला फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता दी गई। महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा संबंधित शिकायतों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान नवानगर थाना प्रभारी राकेश साहू, विंध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता, निष्पक्षता और तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए। सिंगरौली पुलिस ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए जनसुनवाई की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।