Trending Now

Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार

Rama Posted on: 2026-09-08 17:13:00 Viewer: 42 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार Singrauli News: Lakhs of litres of water were leaking from the pipeline daily; Municipal Corporation carries out repairs.

शिकायत मिलते ही निगम आयुक्त ने लिया संज्ञान, टीम ने मौके पर पहुंचकर दुरुस्त किया लीकेज

Singrauli News: सिंगरौली। नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज के कारण रोजाना लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहने का मामला सामने आया। पानी की लगातार हो रही बर्बादी की जानकारी मिलते ही नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए।

निर्देश के बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान लीकेज वाले स्थानों को चिन्हित कर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। टीम ने पाइपलाइन के लीकेज को दुरुस्त कर पानी के बहाव को रोक दिया, जिससे लंबे समय से हो रही पेयजल की बर्बादी पर अंकुश लगा।

पेयजल की बर्बादी का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने भी चिंता जताई। लोगों का कहना है कि पानी एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है और इसकी बर्बादी रोकने के लिए समय रहते कार्रवाई जरूरी है। निगम द्वारा शिकायत पर तत्काल कार्रवाई किए जाने की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से शहर में पेयजल पाइपलाइनों में होने वाले लीकेज की नियमित निगरानी करने तथा ऐसी समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने की मांग की है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall