Trending Now

Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद

Rama Posted on: 2026-09-07 16:48:00 Viewer: 40 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद Singrauli News: Accused in Bank of Maharashtra robbery arrested in Bihar; ?79,000 in cash recovered.

17 अप्रैल की बैंक डकैती में फरार था आरोपी फंटूस कुमार यादव; दो अपाचे बाइक, हेलमेट और मोबाइल भी जब्त

Singrauli News: सिंगरौली। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सिंगरौली पुलिस ने बिहार के नालंदा जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 79 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त दो अपाचे मोटरसाइकिल और एक हेलमेट भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 17 अप्रैल 2026 को हुई डकैती के मामले में आरोपियों की तलाश और लूटे गए माल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फंटूस कुमार यादव उर्फ ननकी (22) निवासी खीरूबिगहा, जिला नालंदा, बिहार को गिरफ्तार किया गया।

हिलसा बाजार से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी फंटूस कुमार को 1 सितंबर 2026 को हिलसा बाजार, थाना हिलसा, जिला नालंदा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बैंक डकैती के सरगना पीयूषराज जायसवाल की योजना के अनुसार वह अपने साथी कमलेश, पंकज, राजेश और छोटू के साथ घटना से कुछ दिन पहले सिंगरौली आया था। आरोपियों ने बैंक और आसपास के क्षेत्र की रैकी करने के बाद योजना के अनुसार वारदात को अंजाम दिया।

झारखंड में छोड़ गए थे बाइक
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद भागते समय आरोपियों ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलों को मेराल थाना क्षेत्र, जिला गढ़वा, झारखंड में लावारिस हालत में छोड़ दिया था। पुलिस को जानकारी मिली कि 25 अप्रैल को तालाब के पास दो मोटरसाइकिल और एक हेलमेट लावारिस हालत में मिले थे, जिन्हें मेराल थाना पुलिस ने सुरक्षित रखा था। आरोपी का पुलिस रिमांड मिलने के बाद इन मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया। पूछताछ के आधार पर आरोपी के हिस्से में आए रुपयों में से 79 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस अब आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर डकैती में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

उक्त कार्रवाई में इनकी रही भूमिका
मामले में उनि शिवम सिंह चौहान, विनय शुक्ला, उदयचंद करिहार, पवन सिंह, अमन वर्मा, सउनि अरविंद द्विवेदी, मुनीन्द्र देव पाण्डेय तथा पुलिसकर्मियों राय सिंह, अनूप मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, प्रशांत विश्वकर्मा और गौतम कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall