Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार
Singrauli News: डॉ. दीपिता वैश्य के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को भेंट की गईं दो व्हीलचेयर
Singrauli News: मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक होंगे आवेदन
Singrauli News: चिकित्सक आवास में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर एफआईआर दर्ज
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद
Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्
Singrauli News: BMO पर मनमानी और भेदभाव के आरोप, कर्मचारियों ने CMHO से की सामूहिक शिकायत
Singrauli News: Diagnostic center operating from doctor's residence; FIR registered against the operator.
देवसर में एसडीएम के औचक निरीक्षण में सामने आया मामला, सेंटर सील कराने के बाद कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Singrauli News: सिंगरौली। देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित चिकित्सक आवास में संचालित किए जा रहे साईं डायग्नोस्टिक सेंटर के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम के औचक निरीक्षण में चिकित्सक आवास से डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन पाए जाने के बाद प्रशासन ने सेंटर को सील कर दिया था। अब कलेक्टर के निर्देश पर सेंटर संचालक रामलोटन बैस के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, देवसर एसडीएम द्वारा साईं डायग्नोस्टिक सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित चिकित्सक आवास में सेंटर का संचालन पाया गया। मौके पर लैब संचालन से संबंधित उपकरण भी मिले। शासकीय परिसर में इस तरह सेंटर संचालित होने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को संबंधित सेंटर के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने तथा प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश के बाद पुलिस ने सेंटर संचालक रामलोटन बैस के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय परिसरों और स्वास्थ्य संस्थानों का अनधिकृत अथवा नियम विरुद्ध व्यावसायिक उपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।