Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार
Singrauli News: डॉ. दीपिता वैश्य के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को भेंट की गईं दो व्हीलचेयर
Singrauli News: मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक होंगे आवेदन
Singrauli News: चिकित्सक आवास में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर एफआईआर दर्ज
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद
Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्
Singrauli News: BMO पर मनमानी और भेदभाव के आरोप, कर्मचारियों ने CMHO से की सामूहिक शिकायत
Singrauli News: Morwa Police solve mine theft case; two accused arrested.
315 बोर की केबल सहित करीब 1.30 लाख रुपये का सामान बरामद, चोरी के तीन अन्य मामलों का भी हुआ खुलासा
Singrauli News: सिंगरौली। मोरवा थाना पुलिस ने खदान क्षेत्र में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर की रबर केबल समेत करीब 1.30 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। पूछताछ में चोरी के तीन अन्य मामलों का भी खुलासा होने की बात पुलिस ने कही है।
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे 20-25 लोग खदान क्षेत्र में पहुंचे थे और करीब 80 मीटर 315 बोर की रबर केबल काटकर ले गए थे। चोरी गई केबल की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम को संदिग्धों के संबंध में जानकारी मिली। इसके आधार पर 6 सितंबर को दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर की रबर केबल बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है।
तीन अन्य चोरी के मामले भी सामने आए
पूछताछ में आरोपियों से चोरी के तीन अन्य मामलों के संबंध में भी जानकारी मिलने की बात सामने आई है। इनमें कंडक्टर वायर, लोहे की विद्युत संरचना और अन्य सामान की चोरी शामिल है। पुलिस ने इन मामलों में भी बरामदगी की कार्रवाई की है। पुलिस के दस्तावेज के अनुसार बरामद सामान और वाहनों की कुल कीमत लाखों रुपये तक बताई गई है। मोरवा पुलिस का कहना है कि खदान क्षेत्रों में चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह सहित मोरवा थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि खदान क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।