Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार
Singrauli News: डॉ. दीपिता वैश्य के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को भेंट की गईं दो व्हीलचेयर
Singrauli News: मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक होंगे आवेदन
Singrauli News: चिकित्सक आवास में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर एफआईआर दर्ज
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद
Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्
Singrauli News: BMO पर मनमानी और भेदभाव के आरोप, कर्मचारियों ने CMHO से की सामूहिक शिकायत
Singrauli News: Applications for the 'Maa Tujhe Pranam' scheme will be accepted until September 22.
सीमाओं और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक स्थलों की अनुभव यात्रा का मिलेगा अवसर
Singrauli News: सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘मां तुझे प्रणाम योजना’ 2026-27 के अंतर्गत जिले के पात्र युवक-युवतियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत युवाओं को भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की अनुभव यात्रा के साथ प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक महत्व के स्थलों का भ्रमण करने का अवसर मिलेगा।
योजना का उद्देश्य युवाओं में देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना है। इसके साथ ही युवाओं को सीमाओं पर तैनात भारतीय सैनिकों की गतिविधियों एवं दिनचर्या से परिचित कराने तथा देश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना भी योजना का प्रमुख उद्देश्य है।
विकासखण्ड स्तर पर 10 युवाओं का होगा चयन
योजना के अंतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर 10 युवाओं, जिनमें 5 युवक एवं 5 युवतियां शामिल होंगी, का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की अनुभव यात्रा अथवा प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक स्थलों के भ्रमण का अवसर मिलेगा।
चयन के लिए युवाओं की आयु 31 दिसंबर 2027 तक 15 से 25 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है। विकासखण्ड स्तर पर एनसीसी, एनएसएस, खिलाड़ी, मेधावी छात्र-छात्रा तथा स्काउट-गाइड श्रेणी से युवक एवं युवतियों का चयन किया जाएगा।
22 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन
इच्छुक एवं पात्र युवक-युवतियां 9 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन संबंधित विकासखण्ड/खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्राप्त आवेदनों का जिला स्तर पर सूक्ष्म परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा पारदर्शी लॉटरी प्रणाली के माध्यम से चयन किया जाएगा। लॉटरी के माध्यम से चयनित युवाओं की सूची 30 सितंबर 2026 तक संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, मध्यप्रदेश को भेजी जाएगी।
वेबसाइट और संबंधित अधिकारियों से मिलेगी जानकारी
योजना से संबंधित आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट www.dsywmp.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा बैढ़न विकासखण्ड के ब्लाक समन्वयक राकेश कुमार मिश्रा से मोबाइल नंबर 9981381352, देवसर विकासखण्ड की ब्लाक समन्वयक सुनिता मिश्रा से 7909573938 तथा चितरंगी विकासखण्ड के ब्लाक समन्वयक जगदीश सिंह से 6261611414 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के पात्र युवक-युवतियों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रस्तुत कर इस अनूठी अनुभव यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की है।