Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार
Singrauli News: डॉ. दीपिता वैश्य के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को भेंट की गईं दो व्हीलचेयर
Singrauli News: मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक होंगे आवेदन
Singrauli News: चिकित्सक आवास में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर एफआईआर दर्ज
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद
Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्
Singrauli News: BMO पर मनमानी और भेदभाव के आरोप, कर्मचारियों ने CMHO से की सामूहिक शिकायत
Updated Criminal: The monitoring of the updated criminal who repeats the crimes again and again has been opened.
साथ ही लम्बे समय से फरार आरोपियों की पता तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु की गई ईनाम की उदघोषणा
SIngrauli Police: पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी द्वारा सभी थानो के थाना प्रभारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि दो या दो से अधिक अपराध घटित करने वाले आरोपियों की निगरानी खोली जाकर उनकी सतत् निगाह रखी जाये।
तारतम्य में थाना मोरवा में सक्रिय आद्यतन अपराधी धमेन्द्र गुप्ता उर्फ मसाला पिता रामकेश गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी जगमोरवा थाना मोरवा जिला सिंगरौली के विरूद्ध चोरी, अवैध शराब विक्री, मारपीट के कुल 04 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर माननीय न्यायालय में विचाराधीन है तथा हाल ही में थाना मोरवा में अपराध क्रमांक- 364/2023 धारा 25बी आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करने के कारण उसे आद्यतन अपराधी (निगरानी) सूची में लाया गया है। ऐसे अपराधी पर पुलिस की सतत् निगाह बनी रहेगी। आम जनता से भी अपेक्षा है कि इसकी आपराधिक एवं समाज विरोधी गतिविधियॉ प्रकाश में आने पर सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम अथवा स्थानीय पुलिस थाना को दी जाकर अपना सहयोग प्रदान करें। संबंधित का नाम पता गुप्त रखा जायेगा।
पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी के द्वारा लंबित गंभीर अपराधो की समीक्षा कर प्रकरणो के शीघ्र निराकरण के दिये निर्देश। साथ ही लम्बे समय से फरार आरोपियों की पता तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु की गई ईनाम की उदघोषणा।
केस नंबंर- 1
थाना सरई जिला सिंगरौली में दिनांक 27.01.2023 को फरियादिया थाना उपस्थित होकर उसके साथ हुई घटना की शिकायत की गई। उक्त शिकायत पर से थाना सरई में अपराध क्रमांक- 72/23 धारा 354,456 भादवि एवं 3(2)(V-a) एससी/एसटी एक्ट एवं बढाई गई धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण का आरोपी घटना दिनांक से फरार है। विवेचना के दौरान आरोपी धीरू त्रिपाठी की हर संभव प्रयास के बावजूद गिरफ्तारी नही हो पाई। उक्त प्रकरण को गंभीरतापूर्वक लेते हुये पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली श्री मो. यूसुफ कुरैशी के द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में सटीक सूचना देने वाले को 10 हजार रूपये नगद पुरस्कार की घोषणा की गई।
केस नंबंर-2
थाना चितरंगी में दिनांक 27.10.2014 को फरियादिया नें शिकायत किया कि उसकी अपहृता लडकी को राजस्थान में बेच दिया गया है। उक्त शिकायत पर थाना चितरंगी में अपराध क्रमांक- 313/2014 धारा 366,370,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में एक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा एक अन्य आरोपी राहुल मुसलमान उर्फ अकबर घटना दिनांक से फरार है। उक्त आरोपी की हर संभव प्रयास के बावजूद कोई पता तलाश नही हो पा रही है। उक्त प्रकरण को गंभीरतापूर्वक लेते हुये पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी के द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में सटीक सूचना देने वाले को 05 हजार रूपये नगद पुरस्कार की घोषणा की गई।