Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार
Singrauli News: डॉ. दीपिता वैश्य के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को भेंट की गईं दो व्हीलचेयर
Singrauli News: मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक होंगे आवेदन
Singrauli News: चिकित्सक आवास में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर एफआईआर दर्ज
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद
Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्
Singrauli News: BMO पर मनमानी और भेदभाव के आरोप, कर्मचारियों ने CMHO से की सामूहिक शिकायत
Digvijay Singh: Raja Maharaja sold, but Dalit tribal MLA not sold: Digvijay Singh
दिग्विजय सिंह बोले कांग्रेस की हार की वजह सिर्फ कांग्रेसी ,टिकाऊ को मिलेगा टिकट न कि बिकाऊ को
MP Singrauli Politics: सिंगरौली पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार और शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने NH 39 के निर्माण को लेकर सवाल खड़े किए। इसके अलावा उन्होंने सिंगरौली के विकास को कांग्रेस का विकास बताया। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का इस बार के चुनाव में रोल सबसे ज्यादा अहम माना जा रहा है। क्योंकि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने उन विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है, जहां पार्टी को पिछले कुछ चुनावों से लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। जिसके तहत दिग्विजय सिंह सिंगरौली पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है।
सिर्फ कांग्रेसी है कांग्रेस की हार की वजह
दिग्विजय सिंह ने सिंगरौली में कहा कि ‘कांग्रेस की हार की वजह सिर्फ कांग्रेसी है, कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और इसकी वजह खुद कांग्रेसी है, क्योंकि कांग्रेस का कार्यकर्ता एकजुट नहीं है और अब यही काम वह करने के लिए मध्य प्रदेश के उन जिलों का दौरा कर रहे हैं, जहां कांग्रेस लगातार हार रही है। ‘
ठोक बजाकर देंगे टिकट
कमलनाथ की डेढ़ साल में ही सरकार गिरने पर दिग्विजय सिंह ने सफाई दी। कहा कि इस बार ठोक बजाकर टिकट देंगे। इस बार कांग्रेस पार्टी टिकाऊ प्रत्याशी को टिकट देगी न कि बिकाऊ प्रत्याशी को ,अच्छे अच्छे राजा महाराजा बिक गए लेकिन हमारा कोई दलित आदिवासी विधायक नहीं बिके इसलिए पार्टी टिकाऊ प्रत्याशी को ही टिकट देगी।
विंध्य की सीटों पर कांग्रेस का फोकस
खास बात यह है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का फोकस हारी हुई सीटों पर बना हुआ है। जिसकी जिम्मेदारी दिग्विजय को दी गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विंध्य अंचल में करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दिग्विजय सिंह ने विंध्य अंचल पर भी मोर्चा संभाल लिया है। सिंगरौली विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दिग्विजय सिंह इस क्षेत्र में एक्टिव हैं।
कमीशन की मार झेल रहे ठेकेदार
उन्होंने कहा जब हमारी सरकार का कार्यकाल था तब से NH 39 का निमार्ण हो रहा है आज 12 सालो में भी इसका निर्माण नहीं कर पाए है क्यों नहीं कर पा रहे है क्यों की जिस ठेकेदार को ठेका मिलता है उनसे इनको एडवांस में कमीसन चाहिए और ठेकेदार कमीशन की मार झेल पाते और भाग जाते है।
भड़काऊ संगठन पर कार्रवाई होनी चाहिए
उन्होंने बजरंग दल पर प्रतिबंध के मामले पर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि जो भी संगठन भड़काऊ काम कर रहे हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए और मैं उसका समर्थन करता हूं।’ बता दें कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल पर बेन लगाने की बात कही है। जिसके बाद यह मामला कर्नाटक के साथ-साथ पूरे देश में छाया हुआ है।