Trending Now

Ncl Dozer : एनसीएल बीना के मशीनी बेड़े में 3 नए डोज़र हुए शामिल

Rama Posted on: 2023-05-11 18:11:00 Viewer: 308 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Ncl Dozer : एनसीएल बीना के मशीनी बेड़े में 3 नए डोज़र हुए शामिल Ncl Dozer: 3 new dozers join the machinery fleet of NCL Bina

लगातार नई मशीनों से एनसीएल के मशीनी बेड़े को मिल रही मजबूती

Singrauli Ncl : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के बीना क्षेत्र में बुधवार को 3 नए डोज़र का उद्घाटन बीना क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव सिंह ने किया। भारी 850 हॉर्सपावर क्षमता वर्ग के ये नए डोज़र आधुनिक तकनीक व सभी सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। इस अवसर पर बीना परियोजना के श्रमिक संघ प्रतिनिधि व कर्मी मौजूद रहे।

डोज़र एक भारी मशीन है, जिसका उपयोग बड़ी मात्रा में अधिभार, कोयला जैसी सामग्री को धकेलने के लिए किया जाता है। एनसीएल के पास विभिन्न प्रकार और क्षमताओं के 160 से अधिक डोज़र मशीनों का बेड़ा है।

एनसीएल अपने बढ़ते हुए लक्ष्यों को हासिल करने व मशीनों के नवीनीकरण के उद्देश्य से कंपनी के मशीनी बेड़े में लगातार नई मशीनें शामिल कर रही है । पिछले शुक्रवार को बीना परियोजना में एक नई ड्रिल मशीन का शुभारंभ भी किया गया था। साथ ही एनसीएल में 20 क्यूबिक मीटर क्षमता की नई शोवेल, नए 190 टन क्षमता के डंपर की तैनाती चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। एनसीएल की बीना व जयंत परियोजना में नई ड्रेगलाइन के शामिल किए जाने की भी योजना है जिसका कार्य शुरू हो गया है ।

गौरतलब है कि एनसीएल के पास डंपर, डोज़र, शोवेल व ड्रैगलाइन जैसी भारी मशीनों के संचालन के प्रशिक्षण के लिए आधुनिक सिम्युलेटर उपलब्ध है, जिनपर एनसीएल सहित कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के परिचालकों को प्रशिक्षण दिया जाता है ।

 

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall