Trending Now

Singrauli SP: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा भीड़-भाड़ इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा का दिलाया एहसास

Rama Posted on: 2023-05-07 11:42:00 Viewer: 346 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli SP: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा भीड़-भाड़ इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा का दिलाया एहसास Singrauli SP: Superintendent of Police Singrauli gave a sense of security by walking in crowded areas

Superintendent of Police Singrauli : पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी द्वाराअपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश के निर्देश पर शनिवार को जिले के समस्त थानों की पुलिस बल नें पैदल गश्त/ रूट मार्च किया किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी द्वारा बताया गया कि जनसामान्य में सामान्य सुरक्षा की भावना बनाये रखने तथा पुलिस की सड़कों पर visibility बढ़ाने में पैदल पुलिस गश्त का केन्द्रीय महत्व है। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भी हाल ही में कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

महानिदेशक महोदय द्वारा दिये गये निर्देशो के परिपालन में जिले के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को से आज दिनांक 06 मई, 2023 (शनिवार) को शाम 6 बजे से 8 बजे तक पूरे जिले में सभी मैदानी अधिकारी अपने क्षेत्र के व्यस्त व संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।

तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी द्वारा शहर के सबसे व्यस्तम क्षेत्रो में पैदल गश्त शिवकुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, देवेश पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक, राजाराम धाकड उप पुलिस अधीक्षक अजाक के साथ थाना बैढन, विन्ध्यनगर, नवानगर, पुलिस लाईन एवं अन्य कार्यालयों में तैनात पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ की गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं पुलिस बल के साथ पैदल गश्त/रोड मार्च़ थाना बैढन परिसर से प्रारम्भ कर शहर के लगभग 10 कि.मी. के एरिया में की गई पैदल गश्त विभिन्न मुख्य मार्गो में किया गया।

पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी जी द्वारा गश्त के दौरान क्षेत्र की पुलिसिंग से संबंधित समस्याओं की जानकारी लेते हुये एवं क्षेत्र की जनता एवं गणमान्य नागरिको से बात कर उनकी समस्याओं का सामाधान किया गया।

पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी जी द्वारा जिले में बेहतर पुलिसिंग स्थापित करने का भरोसा दिया गया। अब जिले में पुलिस की सडको पर विजवलटी हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये जाने के संबंध में संबंधित थाना प्रभारी को रूपरेखा तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पैदल पुलिस गश्त करने से क्षेत्र के जनसामान्य में सुरक्षा की भवना निर्मित होगी और विश्वास एवं भरोसा जागृत होगा।

अराजक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण के दौरान जनता को सन्देश देते हुये कहा गया कि जिले में अराजक तत्वों एवं विधि विरूद्ध कृत करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। आम जनमानस से जिले की कानून एवं शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने एवं आगामी पर्वों के दृष्टिगत आपसी भाई-चारे व सौहार्द को कायम रखते हुए शांति पूर्ण तरीके से सभी त्यौहारों को सकुशल मनाने को कहा गया। शनिवार की शाम सम्पूर्ण जिले में प्रत्येक थाना/चौकी क्षेत्र में पैदल गश्त/रोड मार्च निकाला गया।

पैदल गश्त में विशेष

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पैदल पुलिस गश्त के दौरान की गई कार्यवाहीः-

01- रोड मार्च के दौरान दो पहिया, चार पहिया एवं ऑटो वाहन चालाको को रोका जाकर उनको यातायात नियमो की समझाईश दी गई तथा नियम विरूद्ध वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। विशेष हिदायत दी गई है कि दो पहिया वाहन में तीन सवारी व चार पहिया वाहन में ब्लेक फिल्म एवं आटो मे ओवर सवारी व यातायात नियमो के विपरीत व गलत दिशा में संचालन न किया जाये।

02- बाजार व्यवस्था को दुरूस्थ रखने अनावश्यक भीड एकत्रित न होने तथा अवांछित व्यक्तियों/गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को सूचना के रूप में देने की समझाईश दी गई। दुकानो में सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगाने एवं दुकान के सामने वाहन व्यवस्थित पार्किग कराने के संबंध में बताया गया।

03- साराफ व्यापारियों में बडी संख्या महिलाये आती जाती है अतः उनके साथ अच्छा व्यवहार रखने एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना तथा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में विशेष रूप से समझाईश दी गई।

04- पैदल मार्च के दौरान मार्ग में आमजनता से रू-ब-रू चर्चा कर मार्ग एवं बाजार में उनकी कठिनाईयों को पूछकर समझने का प्रयास किया गया।

05- महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से आम महिलाजन से चर्चा कर उनकी मार्ग एवं बाजार में आने वाली किसी प्रकार की कठिनाई से अवगत कराने के लिये तथा किसी भी प्रकार की अशंका एवं संदिग्ध गतिविधि उनके नजर में आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिये स्थानीय पुलिस एवं कन्ट्रोल रूम के नंबंर भी बताये गये। तथा भरोसा दिया गया कि हमेशा पुलिस आपकी सुरक्षा के लिये तत्पर है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall