Trending Now

Singrauli Land Scam : फर्जी भूमि मालिक बन कर विक्रय कर दिये जमीन, तीन आरोपी गिरफ्तार

Rama Posted on: 2023-05-07 11:42:00 Viewer: 489 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli Land Scam : फर्जी भूमि मालिक बन कर विक्रय कर दिये जमीन, तीन आरोपी गिरफ्तार Singrauli Land Scam: Land sold as fake land owner, three accused arrested

फर्जी तरीके से जमीन के क्रय-विक्रय पर पुलिस अधीक्षक गंभीर,चार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Singrauli Police : जिला सिंगरौली में फर्जी तरीके से जमीन के क्रय-विक्रय करने की शिकायतें प्रकाश में आने से पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी के द्वारा थाना प्रभारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिये गये कि इस प्रकार की गंभीर शिकायते प्राप्त होने पर तत्परता पूर्वक यथा शीघ्र वैधानिक कार्यवाही करते हुये ऐसे अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाये।

इसी अनुक्रम में आवेदक राम प्रकाश सिंह पिता स्व. दल सिंगार सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी रोरवा थाना कोन जिला सोनभद्र उ0प्र0 हाल सामन्ता चौकी जयन्त द्वारा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली यूसुफ कुरैशी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी फरियाद सुनाई गई एवं शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया कि ग्राम मुहेर की आराजी क्रमांक 635/3 रकबा 0.400 हेक्टयर यानी 1 एकड़ भूमि स्वामी जगजीवन सिंह से 1988-89 में क्रय की गई थी व उक्त भूमि मेरे नाम दर्ज अभिलेख है । वर्ष 2012 में मेरा स्थानान्तरण सिंगरौली से कोरवा छ0ग0 हो जाने से कोरवा छ0ग0 चला गया था । रिश्तेदार हरिभजन सिंह निवासी घोरौली थाना नवानगर से पूछने पर पता चला कि उक्त आराजी को किसी के द्वारा श्रीमती रीता शर्मा पति सुरेश शर्मा निवासी मेढ़ौली के नाम बिक्री कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुये निरीक्षक अरूण पाण्डेय थाना प्रभारी बैढन को 07 दिवस के अंदर शिकायत पत्र में उल्लेखित तथ्यों की जॉच कर जॉच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी के द्वारा शिकायत आवेदन पत्र की जाँच मौके से की गई आवेदक राम प्रकाश सिंह एवं साक्षी हरिभजन सिंह पिता स्व. जगजीवन सिंह उम्र 49 वर्ष निवासी घोरौली कला थाना नवानगर ,रजिस्ट्री लेखक अब्दुल हकीम सिद्दकी उर्फ लाला पिता अब्दुल सलीम सिद्दकी उम्र 49 वर्ष निवासी डीएव्ही रोड़ बैढ़न एवं अनावेदक प्रमोद रंजन पटेल पिता राम सुन्दर पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी लिलवार थाना अमिलिया जिला सीधी हाल पता लक्ष्मीमार्केट गुरुद्वारा रोड़ जयन्त,सुरेश शर्मा पिता हीरालाल शर्मा उम्र 43 वर्ष एवं श्रीमती रीता शर्मा पति सुरेश शर्मा उम्र 36 वर्ष दोनो निवासी वार्ड क्र. 10 थाना मोरवा हाल पता हर्रई थाना बैढ़न तथा तत्कालीन हल्का पटवारी मुहैर खुशबू सिंह पति शिवम सिंह बघेल उम्र 32 वर्ष निवासी खाम्हा थाना सोहागी जिला रीवा हाल पता हल्का पटवारी जोगीपुर तहसील गोपदबनास जिला सीधी का कथन लेख किया गया एवं महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये गये।

इस प्रकार जाँच के आधार पर पाये गये तथ्यों के आधार पर फर्जी भूमि स्वामी आरोपीगण प्रमोद रंजन पटेल पिता राम सुन्दर पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी लिलवार थाना अमिलिया जिला सीधी हाल पता लक्ष्मीमार्केट गुरुद्वारा रोड़ जयन्त चौकी जयन्त थाना विध्यंनगर, तत्कालीन हल्का पटवारी मुहैर खुशबू सिंह पति शिवम सिंह बघेल उम्र 32 वर्ष निवासी खाम्हा थाना सोहागी जिला रीवा हाल पता हल्का पटवारी जोगीपुर तहसील गोपदबनास जिला सीधी,छोटेलाल शाह पिता जीतन शाह उम्र 50 वर्ष निवासी मुहेर नौढ़िया चौकी गोरबी , शीतला प्रसाद पिता श्री नारायण तिवारी उम्र 49 वर्ष निवासी कमरा नम्बर 329 नेहरु नगर वार्ड नम्बर 05 थाना मोरवा जिला सिंगरौली,रामलखन पाण्डेय पिता गुलाबराम पाण्डेय उम्र 54 वर्ष निवासी हर्दी थाना बैढ़न ,सुरेश शर्मा पिता हीरालाल शर्मा उम्र 43 वर्ष , श्रीमती रीता शर्मा पति सुरेश शर्मा उम्र 36 वर्ष दोनो निवासी वार्ड क्र. 10 थाना मोरवा हाल पता हर्रई थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.) के द्वारा फर्जी तरीके से भूमि स्वामी राम प्रकाश सिंह के नाम की ऋण पुस्तिका एवं कूट रचित आधार कार्ड बनवा कर भूमि रजिस्ट्री कराया जाना पाया गया।

आरोपीगण उपरोक्त के विरुध्द अपराध धारा 419,420 ,467,468,471 ,120बी भादवि का अपराध प्रथम दृष्टया घटित करना पाये जाने मो. यूसुफ कुरैशी, पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली के निर्देशन में थाना बैढन में अपराध क्रमांक-696/2023 धारा 419,420 ,467,468,471 ,120बी भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

निरीक्षक अरुण पाण्डेय,उनि विजय पुष्पकार,प्रआर सूर्यभान, धर्मेन्द्र कोल, संजीत कोल, आरक्षक भूरे सिंह मण्डलोई की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall