Trending Now

Gandhi thinker: गांधी विचारक करुणा प्रसाद मिश्र को किया गया सम्मानित

Rama Posted on: 2023-04-16 14:55:00 Viewer: 371 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Gandhi thinker: गांधी विचारक करुणा प्रसाद मिश्र को किया गया सम्मानित Gandhi thinker: Gandhi thinker Karuna Prasad Mishra was honored

 

Singrauli News: सिंगरौली। भारत जोड़ो यात्रा के सहयात्री गांधी विचारक 88 वर्षीय करुणा प्रसाद मिश्र को अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर सर्किट हाउस माजन मोड़ बैढ़न में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी के तत्वाधान में गांधी चौपाल का आयोजन के साथ अंबेडकर जयंती मनाई गई थी। अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर गांधी विचारक और गांधी के पद चिन्हों पर चलने वाले और कट्टर कांग्रेसी कहे जाने वाले करुणा प्रसाद मिश्र को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद करुणा प्रसाद मिश्र ने कहां की आप लोग मुझे सम्मानित कर रहे हैं इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगी ।

श्री मिश्रा ने आगे कहा कि राहुल गांधी अच्छे नेता है। भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा डर गई है यही वजह है कि तरह-तरह षड्यंत्र रच कर फंसाने का काम कर रही है। सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश सचिव व गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी ने कहां कि श्री मिश्र भले ही 88 वर्ष के हो चुके हैं लेकिन आज भी इनके रगों में कांग्रेश के लिए खून दौड़ता है। हम सबके मार्गदर्शक हैं। हम सभी को इस बात की खुशी है कि ऐसे बुद्धिजीवियों के साथ काम करने का अवसर मिल रहा है। वहीं कार्यवाहक अध्यक्ष राम अशोक शर्मा ने भी करुणा प्रसाद शर्मा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए और उनके संघर्ष को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व महापौर श्रीमती रेनू शाह ने कहा कि हम सबको खुशी है कि ऐसे मार्गदर्शक हम सबके बीच में हैं यही वजह है कि हम लोगों को उर्जा मिल रही है और इनके पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा प्राप्त हो रही है।

कार्यक्रम के अंत में राम शिरोमणि शहवाल ने कहा कि करुणा प्रसाद शर्मा गांधी विचारक हैं गांधी जी के पद चिन्हों पर हमेशा चलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं। इस अवसर पर राम अशोक दुबे, रेनु शाह पूर्व महापौर, रामशिरोमणि शाहवाल कार्यकारी अध्यक्ष, ललित सिंह, महामंत्री,अखिलेश कुमार पाण्डेय सचिव ग्रामीण, सुदामा कुशवाहा जिलाध्यक्ष पिछडावर्ग, रामनिवास तिवारी जिलाध्यक्ष आइटी विभाग, पंकज पाण्डेय जिलाध्यक्ष दवानिधि दुबे,रामब्रिज कुशवाहा अध्यक्ष विधानसभा पिछडावर्ग, रविकांत सोनी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बैढन, कृष्णा प्रसाद शाह ब्लाक अध्यक्ष नवानगर,अनिल वर्मा पूर्व अध्यक्ष अनूसूचित जाति विभाग, रामगोपाल पाल पार्षद,अनिल वैश्य पार्षद, रविन्द्र पटेल पार्षद ,प्रहलाद शाह सेक्टर अध्यक्ष,रामकुमार शाह, महेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, कुंदन पाण्डेय,उग्रसेन शर्मा, अजय शाह, कमल सिंह, अजमल खान,रामा पनिका, श्रवन दुबे, प्रीतेश पाठक ,राकेश तिवारी एडवोकेट, उमेश तिवारी, चक्रवर्ती जैशवाल, राजेन्द्र सिंह गोड,जगजीवन साह, युवा कांग्रेस के प्रभांशु दुबे सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall