Trending Now

Congress Sandesh Yatra: राहुल गांधी-कमलनाथ संदेश यात्रा को लेकर पवन पटेल पहुंचे सिंगरौली

Rama Posted on: 2023-04-16 14:55:00 Viewer: 498 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Congress Sandesh Yatra: राहुल गांधी-कमलनाथ संदेश यात्रा को लेकर पवन पटेल पहुंचे सिंगरौली Congress Sandesh Yatra: Pawan Patel reached Singrauli for Rahul Gandhi-Kamal Nath Sandesh Yatra

 

MP Congress: म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो कि आज सिंगरौली पहुंची। यात्रा के संयोजक म.प्र.कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन पटेल जी के नेतृत्व में सिंगरौली पहुंची राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा का जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल जी के निर्देशन पर जिला उपाध्यक्ष मनोज दुबे द्वारा परसौना में स्वागत कर 5 किमी की पदयात्रा निकालकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया उक्त अवसर पर यात्रा प्रभारी पवन पटेल जी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश और केन्द्र की भाजपा सरकार की नाकामयाबी को जनता तक पहुंचाना है।

बढ़ती महंगाई,भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, लोकतंत्र की हत्या जो निरंतर भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है इसके विरोध में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कमलनाथ जी का स्पष्ट संदेश है कि म.प्र की जनता यदि कांग्रेस की सरकार बनाती है तो महंगाई पर लगाम लगाकर 500रू. मे सिलेण्डर, बिजली बिल, लाडली बहना योजना में 1500 रू. प्रति माह किसानों की कर्ज माफी युवाओं को रोजगार महिलाओं की सुरक्षा पर प्रमुखता से काम करेगी।

राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं कार्यकारी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आदरणीय श्री पवन पटेल जी ने कहा कि यह राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा भारत जोड़ो यात्रा का वृहद रूप है। इस यात्रा को आदरणीय कमलनाथ जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है और हम जो बात संसद में नहीं बोल सकते हैं वह जनता तक जनता के बीच में बोलकर कांग्रेस के संदेश को पहुंचाने का कार्य करेंगे। राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा पूरे मध्यप्रदेश में 6200 किमी तक चलेगी जो कि रीवा जिले से 15 अप्रैल को शुरू होकर पूरे मध्यप्रदेश में कुल 122 दिन तक चलेगी।

राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा के सभा को पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष रामशिरोमणि शाहवाल, प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सुदामा कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग प्रदेश महामंत्री लखनलाल शाह, NSUI अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, मनोज शाह स्टेट कोऑर्डिनेटर, सुषमा वर्मा संगठन मंत्री महिला कांग्रेस एवं कार्यक्रम के आयोजक व उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस मनोज दुबे जी राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा को बृहद रूप से संबोधित किया।

उक्त कार्यक्रम में निम्न लोगों की उपस्थिति रही-
चंद्रिका प्रसाद पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष हिर्रवाह, कृष्णा प्रसाद साह ब्लॉक अध्यक्ष नवानगर, रामगोपाल पाल पार्षद वार्ड 45 एवं सचेतक कांग्रेस पार्षद दल, श्रवण कुमार वैश्य उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, शिवप्रसाद शर्मा उपाध्याय जिला कांग्रेस, विनय दुबे सचिव जिला कांग्रेस, ललित सिंह महामंत्री जिला कांग्रेस, हरिकमल वैश्य महामंत्री जिला कांग्रेस, कृष्णा प्रसाद शर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस, श्रीमती बिंदु पांडेय अध्यक्ष महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ, श्यामबिहारी नापित अध्यक्ष केश शिल्पी प्रकोष्ठ, रामकृपाल कहार उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, रामब्रिज कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, बृजेंद्र शर्मा महामंत्री युवा कांग्रेस, संजय सोनी चेयरपर्सन, बच्चाराम पांडेय, नीलकंठ पांडेय, प्रकाश दुबे, अमित दुबे, योगेंद्र पांडेय, मोहन विश्वकर्मा, वीरेंद्र दुबे, रामकृपाल प्रजापति, इंद्रेश वैश्य, लालजी साकेत, बच्चा साकेत, रामसेवक बैस, दादाराम दुबे, रामसजीवन दुबे, रामलखन पांडेय, संदीप विश्वकर्मा, रमाकांत पाल, लक्ष्मी दुबे, मुन्ना वैश्य सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागणों की सराहनीय उपस्थिति रही।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall