Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार
Singrauli News: डॉ. दीपिता वैश्य के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को भेंट की गईं दो व्हीलचेयर
Singrauli News: मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक होंगे आवेदन
Singrauli News: चिकित्सक आवास में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर एफआईआर दर्ज
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद
Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्
Singrauli News: BMO पर मनमानी और भेदभाव के आरोप, कर्मचारियों ने CMHO से की सामूहिक शिकायत
Sidhi Rep News: Accused of rape on famous police officer of Sidhi district
Sidhi Police: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पुलिस विभाग के अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है जिसमें कि आवेदक का द्वारा संबंधित मामले में सीधी पुलिस अधीक्षक के पास लिखित शिकायत की है संबंधित मामले में सीधी जिले के अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा संबंधित मामले की जांच की जा रही है जिस के संबंध में पीड़िता को पुलिस के द्वारा बाकायदा नोटिस जारी कर नियत तिथि में उपस्थित होने की बात कही है संबंधित मामले के सामने आने के बाद चर्चित पुलिस अधिकारी की मुश्किलें बढ़ने वाली है जिस तरीके से महिला के द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं यदि वह सत्य पाए गए पुलिस अधिकारी पर मामला भी दर्ज हो सकता है बहरहाल अभी संबंधित मामला जांच में है।
जाने पूरा मामला
दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में आरोप लगाने वाली युवती की ओर से दिए गए आवेदन की माने तो युवती ने अपने आवेदन में लिखा है कि कोविड-19 मार्च 2020 में प्रभावित होने से मेरे द्वारा असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता की जा रही थी जिसके सम्बंध में मीडिया मेरा नम्बर प्रकाशित हुआ था उक्त मेरे नम्बर को पुलिस अधिकारी जो सीधी जिले में कोरोना के दौरान फेसबुक और उनका लाइव भी चलता रहा को मिल गया जिससे वो मेरे मोबाइल नम्बर में फोन किया और इस तरह से वो मुझसे फोन के माध्यम से चिकनी-चुपड़ी बातें करता रहा जिसकी बातों पर मै विश्वास कर ली थी और इस प्रकार वह मुझसे आये दिन रात-रात भर फोन से कान्टेक्ट में रहकर कभी चैटिंग के माध्यम से कभी व्हाइस काल के माध्यम से कभी वीडियो काल के माध्यम से बात करता रहा मुझे उसके द्वारा यह बताया गया कि मै अविवाहित हूॅ मै तुम्हे बहुत पसंद करने लगा हूॅ चलो हम दोनो विवाह कर लें। मेरे पिता की मृत्यु हो चुकी है मेरा भी विवाह अभी तक नही हुआ था जिससे मै भी पुलिस अधिकारी की बातों में आ गई और फोन से बात होती रही। पुलिस अधिकारी ने मुझे सर्वप्रथम 23 जुलाई 2020 को सीधी बुलाया जहां मै सीधी आकर फोन लगाया तब उन्होने मुझे बसंत पैलेस में आने के लिए कहा तब मैने कहा कि मै सीधे होटल में नही आ सकती पहले आप कहां है आपको समझ लू तब मै आपके साथ होटल में आ सकती हूॅ। तब उसने अपनी करन्ट लोकेशन मेरे मोबाइल नम्बर में भेजी जिस लोकेशन के आधार पर मै संबंधित थाना सीधी गयी जहां वे मुझसे मिले वहां मुझसे बातचीत हुई और डेढ घन्टे तक मै उनके साथ उक्त थाने में रही फिर मै वहां से अपने घर चली गई फिर उनके बुलाने पर मै 31.07.2020 को सीधी आई और निजी पैलेस सीधी में मुझे पुलिस अधिकारी के द्वारा रूकवाया गया और मेरे साथ 31.07.2020 को रात्रि के दौरान प्रथम बार उसके द्वारा मेरे साथ जबरजस्ती गलत काम किया गया मैने मना किया तो बोला कि अब तो हम दोनो को विवाह करना है और उसकी बातों में आ गई और उसने मेरे साथ जबरजस्ती बलत्कार किया और इस प्रकार मुझे सीधी बुलाते रहे जिससे मै उनके कहने पर भिन्न-भिन्न दिनांको में जुलाई 2020 से दिसम्बर 2020 तक सीधी आई और वो मुझे बसंत पैलेस में कमरा नम्बर 207 में रूकवाते रहे एवं दिनांक 15 दिसम्बर 2020 से 19 दिसम्बर 2020 तथा 03 फरवरी से 08 फरवरी 2021 तक मधुसूदन पैलेस सीधी में और मेरे साथ शादी का प्रलोभन देकर जबरजस्ती गलत काम करते रहे। उन्होने कहा कि मै तुमसे विवाह कर लूगा और मेरे माँग में सिंदूर डाला मंगलसूत्र पहनाया और यह कहा कि मै तुम्हे पत्नी के रूप में रखूंगा और यह बात तुम किसी को मत बताना और मुझे धमकी दिया कि यदि किसी को बताओगी तो मै पुलिस में हूॅ तुम्हे झूठे मुकदमे में फंसवा दूंगा और तुम्हे जेल भेजवा दूंगा और तुम्हे जान से खत्म कर दूंगा जिस भय से मैने अब तक शिकायत नही करी। पुलिस अधिकारी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर मेरे साथ जुलाई 2020 से 17 दिसम्बर 2020 तक भिन्न-भिन्न दिनांको में जबरजस्ती बलातसंग किया है।जब मै दिनांक- 13 फरवरी 2021 को सीधी आई तो फोन लगाई तो पुलिस अधिकारी का फोन बंद रहा तो मै उसके आफिस गयी और उससे कहा कि अपने घर ले चलो तब उसने कहा कि मै तुम्हे नही जानता हूॅ और मेरे साथ मारपीट की और कहा कि सीधी से अविलम्ब चली जाओ नही तो मै तुम्हे सीधी में खन के गड़वा दूंगा अभी मेरी औकात को नही जानती तब उक्त घटना से व्यथित होकर युवती ने संबंधित मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक सीधी से कर दी।
मामले की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस
युवती के द्वारा पुलिस अधिकारी पर लगाए गए गंभीर आरोप की शिकायत के बाद इस संबंधित मामले की जांच अनुविभागीय अधिकारी सीधी में पदस्थ अधिकारी के द्वारा की जा रही है। इससे संबंधित मामले में युवती को पुलिस के द्वारा नोटिस जारी कर नियत तिथि में उपस्थित होने की बात कही इसके साथ ही संबंधित मामले में युवती के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों एवं संबंधित पुलिस अधिकारी से युवती की बातचीत का ऑडियो भी मुहैया कराया गया है।