Trending Now

Karnataka Elections: चुनाव आयोग ने 'रेट कार्ड' विज्ञापनों पर कांग्रेस को भेजा नोटिस, कल तक देना होगा

Rama Posted on: 2023-05-07 11:42:00 Viewer: 485 Comments: 0 Country: India City: Bengaluru

Karnataka Elections: चुनाव आयोग ने 'रेट कार्ड' विज्ञापनों पर कांग्रेस को भेजा नोटिस, कल तक देना होगा Karnataka Elections: Election Commission sent notice to Congress on 'rate card' advertisements, will have to reply by tomorrow

Karnataka Elections: निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को राज्य सरकार के खिलाफ कुछ कथित आरोपों से जुड़े विज्ञापन समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने पर नोटिस जारी किया है।

निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को राज्य में भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ नियुक्तियों, स्थानान्तरण और नौकरी के बदले धन लेने के कथित आरोपों से जुड़े विज्ञापन समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने के लिए नोटिस जारी किया है। कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है।

निर्वाचन आयोग ने प्रदेश कांग्रेस से आज शाम सात बजे तक जवाब देने को कहा है। आयोग ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उस पर कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। साथ ही जन प्रतिनिधित्व अधिनियम तथा भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए भी कार्रवाई होनी चाहिए। पांच मई को भारतीय जनता पार्टी ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में भाजपा ने कहा कि मतदाताओँ को गुमराह करने के लिए कांग्रेस ने झूठे आरोप लगाए हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि बिना किसी ठोस सूचना के आरोप लगाना चुनाव प्रक्रिया का उल्लंघन है और ये मतदाताओँ को भ्रमित कर सकता है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall