Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार
Singrauli News: डॉ. दीपिता वैश्य के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को भेंट की गईं दो व्हीलचेयर
Singrauli News: मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक होंगे आवेदन
Singrauli News: चिकित्सक आवास में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर एफआईआर दर्ज
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद
Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्
Singrauli News: BMO पर मनमानी और भेदभाव के आरोप, कर्मचारियों ने CMHO से की सामूहिक शिकायत
CM Kanya Vivah Yojna: 83 couples tied the knot under Chief Minister Kanya Vivah Yojana
सरकार ने ली है बेटियों के शादी की जिम्मेदारी - विधायक धौहनी श्री टेकाम
CM Kanya Vivah Yojna Sidhi News : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन शनिवार को मझौली में महान नदी के किनारे शंकर भगवान के मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में 83 जोड़ों का विवाह संस्कार विधि विधान से सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, जनपद पंचायत मझौली की अध्यक्ष सुनैना सिंह, उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य कृष्णलाल पयासी छोटू, नीता कोल, सुमन कोल, जनपद सदस्य सुनील सिंह, शांति गुप्ता, राममिलन वर्मा, उपखण्ड अधिकारी मझौली सुरेश अग्रवाल, सीईओ जनपद पंचायत मान सिंह सैयाम सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारियों ने विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए नवदम्पत्तियों को नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह के अवसर पर विधायक धौहनी श्री टेकाम ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान एवं महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में कई सकारात्मक पहल की गई है तथा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह समारोह भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पहले बेटियों की शादी करने में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था और परिवार चिंतित रहता था, किंतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने परिवारजनों की चिंता को देखते हुए न केवल कन्यादान समारोह में राशि बढ़ाने का कार्य किया बल्कि अब सीधे बेटियों के खाते या उनके नाम पर 49 हजार रू. का चेक देने का कार्य कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बेटियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। यह योजना लोगों के घरों में खुशियां ला रही है। प्रदेश की लाखों बेटियों के विवाह इस योजना के माध्यम से हो रहे हैं। चेक के माध्यम से योजना की राशि दी जा रही है, जिससे बेटियां अपने नव दाम्पत्य जीवन की जरूरत के हिसाब से सामग्री ले सकेंगीं।
विधायक श्री टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से पात्र हितग्राही बहनों के खाते में प्रत्येक महीने एक हजार रुपये की राशि प्रदाय की जाएगी। विधायक ने कहा कि यह योजना बहनों के घर में खुशहाली लाने का कार्य करेगी। अब बहनों को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के आगे हांथ नहीं फैलाना पड़ेगा। घर एवं समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी। विधायक ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से कहा कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक उन्नति में मील का पत्थर साबित होगी, इसलिए कोई भी पात्र हितग्राही इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे।
यह विवाह समारोह अपने आप में अनूठा था। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का उत्साह देखते ही बन रहा था। चारों तरफ हर्षोल्लास का वातावरण था। गाजे बाजे के साथ बारातियों का स्वागत किया गया। विवाह के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा परंपरागत गीतों से वातावरण को रोमांचित किया जा रहा था। इस विवाह कार्यक्रम में सभी जाति, वर्ग के लोगों का विवाह संपन्न कराया गया। शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सहायता के साथ ही जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा नवदम्पत्तियों को उपहार प्रदान किए गए।