Trending Now

Rewa PM Aawas Yojna: रीवा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के 18 हजार से अधिक हितग्राहियों का होगा ग

Rama Posted on: 2023-04-23 14:44:00 Viewer: 561 Comments: 0 Country: India City: Rewa

Rewa PM Aawas Yojna: रीवा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के 18 हजार से अधिक हितग्राहियों का होगा ग Rewa PM Aawas Yojna: More than 18 thousand beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana will have home entry in Rewa district


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हितग्राहियों को नवनिर्मित आवासों में वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश करायेंगे

Rewa News: रीवा में 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस का राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर रीवा जिले के 18 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को नवनिर्मित आवासों में वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश करायेंगे। इसके साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना के नवनिर्मित आवासों में वर्चुअल माध्यम से हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया जायेगा। प्रधानमंत्री जी द्वारा गृह प्रवेशम कार्यक्रम का दूरदर्शन, फेसबुक, यू-ट्यूब तथा बेवकास्ट लिंक द्वारा संजीव प्रसारण किया जायेगा। प्रदेश में सभी गृह प्रवेशम स्थलों में इसका संजीव प्रसारण दिखाया जायेगा। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में इसका संजीव प्रसारण दिखाया जायेगा।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ सोनवणे ने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री आवासों का सत्यापन करके सभी पूर्ण आवासों में हितग्राहियों का 24 अप्रैल को गृह प्रवेश सुनिश्चित करायें। उत्सव के वातावरण में हर्ष उल्लास के साथ हितग्राहियों का गृह प्रवेश करायें। इन कार्यक्रमों में सांसदगण, विधायकगण, जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत के पदाधिकारीगण, सरपंचगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। परंपरागत रूप से पूजन अर्चन के साथ हितग्राहियों को गृह प्रवेश करायें।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall