Trending Now

Rewa Panchayati Raj Divas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को आयेंगे रीवा

Rama Posted on: 2023-04-23 14:44:00 Viewer: 369 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Rewa Panchayati Raj Divas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को आयेंगे रीवा Rewa Panchayati Raj Divas: Prime Minister Narendra Modi will come to Rewa on April 24


राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में होंगे शामिल

Rewa Pm Aagaman: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आ रहे हैं। श्री मोदी रीवा में एसएएफ मैदान में आयोजित राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी समारोह में प्रधानमंत्री आवास के 4 लाख हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश करायेंगे तथा जल जीवन मिशन की 7853 करोड़ लागत की 4 बड़ी समूह जल योजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। प्रधानमंत्री जी स्वामित्व योजना के तहत देश के एक करोड़ 25 लाख हितग्राही को स्वामित्व संपत्ति कार्ड प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री जी रीवा से इतवारी तक प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झण्डी दिखायेंगे तथा विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी 24 अप्रैल को प्रात: 11.30 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल एसएएफ मैदान पहुंचेगे। श्री मोदी सबसे पहले विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी विकास प्रदर्शनी का प्रात: 11.35 बजे अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री जी का प्रात: 11.50 बजे समारोह के मुख्य मंच पर आगमन होगा। समारोह में प्रात: 11.50 बजे धरती कहे पुकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। इसके बाद समारोह में केन्द्रीय, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह का उद्बोधन होगा। समारोह में दोपहर 12.05 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन होगा। इसके बाद समारोह में दोपहर 12.10 बजे पंचायत स्तर पर सार्वजनिक खरीद के लिए एकीकृत ई-ग्राम स्वराज और जीईएम पोर्टल का शुभारंभ किया जायेगा।

समारोह में प्रधानमंत्री समावेशी विकास विषय पर आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत एकीकृत राष्ट्रीय लाँच और एकम समावेशी विकास बेवसाइट और मोबाइल एप का शुभारंभ करेंगे।

समारोह में प्रधानमंत्री जी प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 लाख हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश करायेंगे तथा 4 समूह नल जल योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री जी वर्चुअल माध्यम से ही रीवा इतवारी ट्रेन को हरी झण्डी दिखायेंगे तथा रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री जी देश के एक करोड़ 25 लाख व्यक्ति को स्वामित्व संपत्ति कार्ड प्रदान करेंगे। समारोह में दोपहर 12.32 बजे प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन होगा। प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के बाद आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन होगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall