Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार
Singrauli News: डॉ. दीपिता वैश्य के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को भेंट की गईं दो व्हीलचेयर
Singrauli News: मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक होंगे आवेदन
Singrauli News: चिकित्सक आवास में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर एफआईआर दर्ज
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद
Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्
Singrauli News: BMO पर मनमानी और भेदभाव के आरोप, कर्मचारियों ने CMHO से की सामूहिक शिकायत
Chandra Grahan 2022
आठ नवंबर को पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा जिसकी अवधि करीब चार घंटे उन्नीस मिनिट की रहेगी।भोपाल में चंद्रग्रहण आंशिक दिखाई देगा।
उज्जैन की शासकीय जीवाजी वैधशाला के अधीक्षण डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि इस बार आठ नवंबर को होने वाला ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण हैं। इसका आरंभ दोपहर दो बजकर 38 मिनिट और पांच सेकंड पर होगा औऱ मध्य की स्थिति चार बजकर 29 मिनिट और एक सेकंड पर बनेगी। मध्य की स्थिति बनने पर चंद्रमा का सौ प्रतिशत भाग पृथ्वी की छाया में छिप जाएगा और इससे लाल रंग की रेखा दिखाई देगी। चंद्रग्रहण चार घंटे 19 मिनिट का होगा।
देश और विदेश में यहां दिखाई देगा
पूर्ण चंद्रग्रहण भारत के अलावा उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, एशिया और उत्तरी प्रशांत महासागर व हिंद महासागर में दिखाई देगा। भारत में यह कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, इंफाल और रांची सहित देश के पूर्वी भाग के कई क्षेत्रों में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। इन क्षेत्रों में चंद्रोदय शाम पांच बजकर 12 मिनिट के पूर्व होने की वजह से यहां चंद्रग्रहण पूरा दिखाई देगा।
Photoshop Kaise Sikhe? Photoshop क्या है और इसका उपयोग कैसे करते है, जाने पूरी जानकारी
भोपाल में 36 मिनिट आंशिक दिखेगा चंद्रग्रहण
उज्जैन की वैधशाला के अधीक्षक के मुताबिक भोपाल में चंद्रोदय शाम पांच बजकर 36 मिनिट पर होने की वजह से यह शाम छह बजकर 19 मिनिट तक करीब 43 मिनिट आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। उज्जैन में 36 मिनिट आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा जो शाम पांच बजकर 43 मिनिट से छह बजकर 19 मिनिट तक देखा जा सकेगा।
कैसे देख सकेंगे चंद्रग्रहण
वैधशाला अधीक्षक डॉ. गुप्ता के मुताबिक पूर्ण चंद्रग्रहण को कोई भी व्यक्ति कोरीआंखों से भी देख सकता है। इसे टेलीस्कोप व बाइनोक्यूलर से भी देख सकते हैं।