Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार
Singrauli News: डॉ. दीपिता वैश्य के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को भेंट की गईं दो व्हीलचेयर
Singrauli News: मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक होंगे आवेदन
Singrauli News: चिकित्सक आवास में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर एफआईआर दर्ज
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद
Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्
Singrauli News: BMO पर मनमानी और भेदभाव के आरोप, कर्मचारियों ने CMHO से की सामूहिक शिकायत
Nagaland News: L Murugan becomes the first Union Minister to visit the country's first village located on the Indo-Myanmar border in Nagaland
Information Technologies: सूचना और प्रसारण तथा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री एल. मुरुगन ने कल नागालैंड के फेक जिले का दौरा किया। श्री मुरुगन ऐसे पहले केंद्रीय मंत्री हैं, जिन्होंने भारत-म्यामां सीमा पर स्थित देश के इस पहले गांव का दौरा किया है।
श्री मुरुगन ने कल अवांगखू में अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि मोदी सरकार पूर्वोतर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतिम गांव को देश का पहला गांव मानते हैं। श्री मुरुगन ने कहा कि पूर्वी पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देने की एक्ट ईस्ट नीति के तहत अवांगखू सीमा तक दो लेन के सड़क मार्ग पर काम जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने कहा इससे सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में तेज़ी आएगी।
श्री मुरुगन ने कहा कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत राज्य के उद्यमियों को को सहायता दी जा रही है और कृषि ढांचे तथा प्रौद्योगिकी को मज़बूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 9 वर्षों में शूकरपालन क्षेत्र के लिए सहायता के तौर पर राज्य सरकार को लगभग एक हज़ार 770 लाख रूपए की सहायता दी गई है।
श्री मुरुगन ने भारत-म्यामां सीमा का दौरा किया और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने फेक जिले में चेसेजू गांव का दौरा भी किया। श्री मुरुगन ने दावा किया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्ववितीय विश्व युद्ध के समय इस गांव में रुके थे। उन्होंने फेक जिले में बाल फिल्म प्रदर्शनी के लिए 14 लाख निन्यानवे हज़ार रुपये के अनुदान की भी घोषणा की।