Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार
Singrauli News: डॉ. दीपिता वैश्य के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को भेंट की गईं दो व्हीलचेयर
Singrauli News: मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक होंगे आवेदन
Singrauli News: चिकित्सक आवास में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर एफआईआर दर्ज
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद
Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्
Singrauli News: BMO पर मनमानी और भेदभाव के आरोप, कर्मचारियों ने CMHO से की सामूहिक शिकायत
Nirmala Sitharaman: Finance Minister leaves for USA to attend annual meetings of International Monetary Fund and World Bank
International Monetary Fund and World Bank: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के लिए अमरीका के दौरे पर हैं। सोमवार से वाशिंगटन डीसी में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष मुख्यालय में शुरू हो रही इन बैठकों में दुनियाभर के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंकों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं। बैठक के क्रम में, सुश्री सीतारमण जी-20 देशों के वित्तमंत्रियों और अन्य शिष्टमंडलों के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगी।
सुश्री सीतारमण और रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास इस महीने की 12 तारीख को जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गनर्वरों की दूसरी बैठक की भी सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में जी-20 देशों, 13 आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय संगठनों के लगभग तीन सौ पचास प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में खाद्य तथा ऊर्जा सुरक्षा, वैश्विक ऋण प्रबंधन संबंधी परेशानियों, बहुपक्षीय विकास बैंकों के सशक्तिकरण, जलवायु परिवर्तन के लिए धन जुटाने और अंतर्राष्ट्रीय कर के मामले में प्रगति को तेज करने सहित अन्य ज्वलंत वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।
वित्त मंत्रालय के अनुसार, बैठक में जी-20 के आर्थिक एजेंडे के तहत अब तक की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक से इस वर्ष जुलाई में गुजरात में गांधी नगर में होने वाली तीसरी बैठक के लिए चर्चा के बिंदु निर्धारित होंगे।