Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार
Singrauli News: डॉ. दीपिता वैश्य के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को भेंट की गईं दो व्हीलचेयर
Singrauli News: मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक होंगे आवेदन
Singrauli News: चिकित्सक आवास में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर एफआईआर दर्ज
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद
Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्
Singrauli News: BMO पर मनमानी और भेदभाव के आरोप, कर्मचारियों ने CMHO से की सामूहिक शिकायत
America Visa: America will give visa to 10 lakh Indians, know what is the plan
International News: अमेरिका जाने के लिए लंबे समय से वीजा का इंतजार कर रहे भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका इस साल 10 लाख भारतीयों को वीजा जारी करेगा। अमेरिका के दक्षिण-मध्य एशिया के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने इस बारे में बताया कि वीजा के कार्य में प्राथमिकता के आधार पर तेजी लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीयों को वीजा दिए जाने के कार्य को तेज कर दिया गया है।
यूएस में पढ़ाई करने वाले छात्रों में भारत दूसरे नंबर पर
दरअसल, एच-1बी और एल वीजा की भारत के आईटी पेशेवरों की सबसे अधिक मांग में शामिल हैं। एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी तकनीकी कंपनियों को अपने यहां विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति की अनुमति देता है। इसके साथ ही अमेरिका में पढ़ाई करने जाने वाले छात्रों में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है।
घरेलू वीजा नवीनीकरण शुरू करने की योजना
उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन इन गर्मियों में कालेज शुरू होने से पूर्व वीजा जारी करने के प्रति प्रतिबद्ध है। अमेरिकी राजनायिक लू ने बताया कि हम उन आवेदकों के लिए घरेलू वीजा नवीनीकरण को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जो अमेरिका में शारीरिक रूप से उपस्थित होने के साथ ही कुछ आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
लू ने कहा कि हमारी योजना इस वर्ष के अंत में एक योजना शुरू करने की है। इससे इन आवेदकों को अपने वीजा के नवीनीकरण के लिए विदेश जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही लू ने कहा कि हम जानते हैं कि एक लाख अमेरिकी भारत में रह रहे हैं। यह रिश्ता दोनों ही देशों के लिए लाभदायक है।
अमेरिकी राष्ट्रपति आएंगे भारत
वहीं डोनाल्ड लू ने कहा कि वर्ष 2023 भारत और अमेरिका के रिश्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति सितंबर में भारत की यात्रा करने के लिए उत्साहित हैं। G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने आ रहे बाइडन की यह पहली भारत यात्रा होगी। लू ने कहा कि इस यात्रा के साथ अमेरिका अगले कुछ महीनों में होने वाले घटनाक्रम को लेकर उत्साहित है और इस दौरान भारत और अमेरिका के रिश्ते नया आयाम स्थापित करेंगे।
बता दें कि इस समय भारत में अमेरिकी वीजा के लिए इंतजार का बढ़ता समय चिंता का सबब बना हुआ है। पहली बार अमेरिका के वीजा के लिए आवेदन करने वालों लोगों को सालभर तक इंतजार करना पड़ रहा है। यही वजह है कि अमेरिका ने भारत से छात्रों और कुशल कामगारों को बुलाने के लिए बड़ी संख्या में वीजा जारी करने का फैसला किया है।