Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार
Singrauli News: डॉ. दीपिता वैश्य के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को भेंट की गईं दो व्हीलचेयर
Singrauli News: मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक होंगे आवेदन
Singrauli News: चिकित्सक आवास में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर एफआईआर दर्ज
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद
Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्
Singrauli News: BMO पर मनमानी और भेदभाव के आरोप, कर्मचारियों ने CMHO से की सामूहिक शिकायत
Sudan News: Saudi Arabia and America successfully evacuate their diplomats and citizens from war-torn Sudan
International Sudan News: सऊदी अरब ने सूडान से अपने नागरिकों के साथ कई अन्य कई विदेशी नागरिकों को सफलतापूर्वक निकाल लिया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस रॉयल सऊदी नेवल फोर्स ने सशस्त्र बलों की अन्य शाखाओं के साथ मिलकर सफल अभियान को कार्यरूप दिया।
सूडान से सऊदी के कुल 91 नागरिकों के अलावा भारत, कुवैत, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, ट्यूनीशिया, पाकिस्तान, बुल्गारिया, बांग्लादेश, फिलीपींस, कनाडा और बुर्कीना फासो के लगभग 66 नागरिकों को भी निकाला गया है।
सूडान से निकाले गए लोगों में राजनयिक और अंतर्राष्ट्रीय अधिकारी भी शामिल हैं। सऊदी सरकार ने सूडान से निकाले गए लोगों की स्वदेश वापसी से पूर्व उन्हें अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं।
सऊदी अरब के एक विमान को सूडान में रियाद के लिए उडान भरने से पहले हमला कर मार गिराया गया था। उसके बाद से सऊदी अरब की एयरलाइन्स ने अपने देश और सूडान के बीच सभी उडानों को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया।
सूडान में सैन्य नेतृत्व के दो गुटों के बीच पिछले लगभग एक सप्ताह से जारी संघर्ष में कम से कम 400 लोग मारे जा चुके हैं।
अमरीका ने सूडान से अपने राजनयिकों और उनके परिजनों को सफलतापूर्वक निकाल लिया है। ये जानकारी सूडान के अर्धसैनिक बलों ने दी है।
इस बीच, विभिन्न देशों के डेढ सौ से अधिक लोग कल सऊदी अरब के सुरक्षा-क्षेत्र में पहुंचे।
सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच दो सप्ताह से जारी संघर्ष में अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं और हजारों घायल हैं। सूडान के नागरिकों को बिजली और भोजन की कमी का सामना भी करना पड़ रहा है।