Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार
Singrauli News: डॉ. दीपिता वैश्य के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को भेंट की गईं दो व्हीलचेयर
Singrauli News: मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक होंगे आवेदन
Singrauli News: चिकित्सक आवास में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर एफआईआर दर्ज
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद
Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्
Singrauli News: BMO पर मनमानी और भेदभाव के आरोप, कर्मचारियों ने CMHO से की सामूहिक शिकायत
Ntpc International Nurses Day : International Nurses Day celebrated with enthusiasm by NTPC Vindhya Hospital
Ntpc Vindhyanchal Singrauli: एनटीपीसी विंध्य चिकित्सालय द्वारा हर्षोल्लाष के साथ अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। देश भर में चिकित्सा जगत में नर्सो के योगदान को सम्मान देने के लिए भारत में हर वर्ष 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।
मुख्य महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) ई सत्य फनी कुमार एवं महाप्रबंधक(मानव संसाधन) प्रबीर कुमार बिस्वास ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी नर्सों के सम्मान के साथ हुई । इसके बाद नर्सों ने शपथ ली और फ्लोरेंस नाइटिंगेल को पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर, विंध्य अस्पताल के डॉक्टर एवं नर्सों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के महान योगदान को याद किया, जिन्होंने अपना पूरा जीवन बीमार और रोगग्रस्त लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर स्टाफ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।
मुख्य महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) फनी कुमार नें अपने उद्बोधन में नर्सों से ईमानदारी और परिश्रम के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन जारी रखने का आग्रह किया और नर्स डे के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही नर्सो की निस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए, नर्सो के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीसी चतुर्वेदी एवं महाप्रबंधक (मानव संसाधन) नें अस्पताल और समाज में नर्सों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए छोटे-छोटे
भाषण दिए।
इस सामरोह में परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) सुभाष चन्द्र नायक एवं महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) ई सत्य फनी कुमार द्वारा केक काटकर उन्हें प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी चिकित्सकगण, पैरामेडिकल स्टाफ एवं संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।