Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
Singrauli News: पाइपलाइन लीकेज से रोजाना बह रहा था लाखों लीटर पानी, निगम ने कराया सुधार
Singrauli News: डॉ. दीपिता वैश्य के जन्मदिन पर जिला अस्पताल को भेंट की गईं दो व्हीलचेयर
Singrauli News: मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 22 सितंबर तक होंगे आवेदन
Singrauli News: चिकित्सक आवास में चल रहा था डायग्नोस्टिक सेंटर, संचालक पर एफआईआर दर्ज
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा पुलिस ने खदान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹79 हजार नकद बरामद
Singrauli News: निवास अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, एक चिकित्सक के भरोसे 33 पंचायतों की स्वास्थ्य व्
Singrauli News: BMO पर मनमानी और भेदभाव के आरोप, कर्मचारियों ने CMHO से की सामूहिक शिकायत
Singrauli Mirror News: अमर द्विवेदी सिहावल। पूरा मामला सीधी जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पतुलखी है जहां खेत में गाय बांधने गई 15 वर्षीय बच्ची के ऊपर टांगी से हमला कर दिया गया जिसकी वजह से बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है और हालत गंभीर बनी हुई है।
जमीनी विवाद के चलते किया हमला
पूरा मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है जहां रविवार की सुबह 10 से 11 बजे के आसपास ममता पांडे उम्र लगभग 15 वर्ष अपनी गाय को बांधने के लिए खेत में गई थी जहां पहले से ही खेत में मौजूद परिवार के कुछ लोग मौजूद थे तथा उनसे गाय बांधने को लेकर कहासुनी हो गई इसी दौरान आरोपी गंगा प्रसाद पांडे एवं उनकी बहु रानी पांडे के द्वारा गाली गलौज की गई तथा गंगा पांडे के द्वारा 15 वर्ष की बच्ची ममता पांडे के सिर में टांगी से हमला कर दिया गया जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आई है वही बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तब बच्ची ने आपबीती परिजनों को बताई।
108 एंबुलेंस से ले जाया गया जिला चिकित्सालय
इस घटना के पश्चात परिजनों के द्वारा 108 एंबुलेंस को जानकारी दी गई जहां 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल बच्ची को जिला चिकित्सालय सीधी में इलाज के लिए ले जाया गया है जहां घायल बच्ची का इलाज जारी है।
वहीं परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है अस्पताल पुलिस चौकी सीधी का कहना है कि पूरी रिपोर्ट आने के पश्चात कार्यवाही की जाएगी।