Trending Now

Singrauli News: छात्रों की आवाज बना “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम, युवा कांग्रेस और NSUI ने किया छात्र

Rama Posted on: 2026-09-07 16:48:00 Viewer: 26 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: छात्रों की आवाज बना “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम, युवा कांग्रेस और NSUI ने किया छात्र Singrauli News: 'Chhatron Ki Goonj' program becomes the voice of students; Youth Congress and NSUI hold student dialogue.

शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर छात्रों ने रखी अपनी बात, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

Singrauli News: सिंगरौली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राष्ट्रीय अभियान “छात्रों की गूंज” के तहत युवा कांग्रेस सिंगरौली एवं NSUI के संयुक्त तत्वावधान में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दे अतिथियों के समक्ष रखे।

कार्यक्रम पूर्व शहर अध्यक्ष जिला कांग्रेस अरविंद सिंह चंदेल के मार्गदर्शन, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह पिंटू की अगुवाई एवं विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस सिंगरौली सूर्य प्रकाश सिंह चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल मुख्य अतिथि तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

छात्रों से सीधा संवाद, उठे शिक्षा और रोजगार के सवाल
कार्यक्रम के दौरान छात्रों से संवाद करते हुए कमलेश्वर पटेल ने कहा कि आज युवा और छात्र वर्ग कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में धांधली, बढ़ती बेरोजगारी और महंगी शिक्षा जैसे मुद्दों को युवाओं के भविष्य से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की आवाज को देशभर में उठाने का काम कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रहेगी। संवाद कार्यक्रम में स्थानीय कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव सामने रखे। अतिथियों ने छात्रों की बात सुनते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में रामअशोक शर्मा, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, मनोज कुलश्रेष्ठ, लखनलाल शाह, अमित द्विवेदी, अनिल सिंह, राजू सिंह, रामकृपाल शाह, संगीता सिंह, संध्या सिंह, सूर्य कुमार द्विवेदी, प्रेम प्रकाश सिसोदिया, मनोज शाह, खलीफा पठान, शाहिद सिद्दीकी, दीपक दुबे, अवनीश दुबे, के.पी. सिंह, रावेंद्र शर्मा, श्रवण दुबे, सचिन सिंह गहरवार, निवेश पाण्डेय, अमन पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, संजय द्विवेदी, अशोक वैश्य, अमन सिंह, अंशुल सिंह चंदेल, आशु सिंह, आयुष सिंह मोनू, आलोक शुक्ला, शम्स खान एवं पुष्पराज सेन सहित युवा कांग्रेस और NSUI के पदाधिकारी-कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall