Trending Now

Photoshop Kaise Sikhe? Photoshop क्या है और इसका उपयोग कैसे करते है, जाने पूरी जानकारी

Admin Posted on: 2022-11-02 11:51:00 Viewer: 1,994 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Photoshop Kaise Sikhe? Photoshop क्या है और इसका उपयोग कैसे करते है, जाने पूरी जानकारी Photoshop

Photoshop Kaise Sikhe? : आपने इंटरनेट पर, या अपने आसपास सड़क के किनारे लगी होर्डिंग, श्लोगन, पोस्टर पर तरह की तस्वीरें जो देखने में काफी अच्छी लगती है, खासतौर इंस्टाग्राम पर तो ऐसी तस्वीरें की भरमार होती हैं।

उनको देखकर कभी न कभी आपने यह सोचा होगा इनको इतना एडवांस तौर पर इतना बेहतरीन कैसे बनाया जाता है? अगर आप भी इस तरह की फ़ोटो एडिटिंग सीखना चाहते है तो बिल्कुल कर सकते है, फॉटोशॉप की मदद से।

आज हम बात करने जा रहे हैं फोटोशॉप के बारे में, ऑनलाइन फोटोशॉप सीखने के लिए बेसिक से एडवांस तक के कोर्सेज के बारे में बात करेंगे, साथ ही फोटोशॉप डाउनलोड कैसे करें? फोटोशॉप सीखने के बाद इससे करियर कैसे बना सकते है? उम्मीद करता हूं, आपको यह पसंद आएगा।

Photoshop Kaise Sikhe? फॉटोशॉप क्या है?-

फोटोशॉप एक एडवांस फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है, जो कि Adobe Inc. के द्वारा प्रोवाइड किया जाता है, यह सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है आज के समय में जितने भी इमेज एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइन, smudge से संबंधित कार्य होते हैं अधिकतर इसी की मदद से जाते हैं।

इमेज एडिटिंग से जुड़ी ऐसी कोई भी चीज नहीं है जो की फोटोशॉप से संभव ना हो सके, इतना ही नही इसे अच्छी तरह सीखने के बाद खुद का एक बेहतरीन करियर स्टार्ट कर सकते है।

Photoshop का प्रयोग कहां पर होता हैं?-

विज्ञापन बनाने, क्रिएटिव आर्टवर्क, एडवांस फ़ोटो एडिटिंग और ग्राफिक डिज़ाइन जैसे कई सारी फील्ड है जहां फोटोशॉप का प्रयोग किया जाता है, ऑनलाइन किसी भी बिजनेस को करने के लिए इसकी जरूरत पड़ती ही है।

किसी भी कंपनी को चाहे छोटी हो या बड़ी हो, वह अनलाइन हो या ऑफलाइन कार्य करती हो, वहाँ पर ग्राफिक डिजाइनर की जरूरत पड़ती ही है।

अभी के समय में क्रिएटिव वर्क करने वाले लोंगों की बहुत डिमांड है यदि आप इसे सीखते है तो आने वाले समय मे भी यह आपके लिए पार्ट टाइम या फूल टाइम अच्छी खासी इनकम कर सकते है, जिसके बारें में हम आगे बात करेंगे और यदि आप केवल पर्सनल तौर पर इमेज एडिटिंग सीख कर अपनी स्किल को बढ़ाना चाहते है तो, फॉटोशॉप आपके लिए बिल्कुल सही ऑप्शन है।

Photoshop Kaise Sikhe? फॉटोशॉप कैसे सीखे?-

ऑफलाइन और ऑनलाइन दो तरीके हैं जहां से फोटोशॉप आप बड़ी ही आसानी से सीख सकते हैं, कुछ साल पहले तक इंटरनेट के आने से पहले तक हम ऑफलाइन के माध्यम से चीजें सीखा करते थे।

लेकिन आज के समय में सबकुछ बदल गया है, इस पोस्ट में हम आगे इन दोनों तरीकों के फायदे और नुकसान के बारे में बात करेंगे ताकि आप जिस भी तरीके से सीखना चाहे सीख सकते है, तो चलिए इन दोनों तरीकों के बारे में बात करते है कि फॉटोशॉप कैसे सीखे (Photoshop Kaise Sikhe)।

बात यह है कि यहां पर कंप्यूटर की सुविधा भी मिलती है, तो इसका फायदा यह है कि शुरुआती तौर पर आपको किसी भी प्रकार के कंप्यूटर की जरूरत नहीं पड़ती।

शुरुआत में ही यह अंदाजा लगा सकते है कि वास्तव में आपकी दिलचस्पी इसमें है या नही, लेकिन यदि आप इसके प्रति सीरियस है तो बाद में एक कंप्यूटर सिस्टम ले सकते है।

जब हम किसी चीज में बिल्कुल नए होते है तो कई बार हमें चीजें समझने में परेशानी होती है, तो ऐसे में किसी कोचिंग इंस्टिट्यूट से सीखने में सही तरीके से गाइडेंस मिलता है।

यह ध्यान दें कि फोटोशॉप एक एडवांस सॉफ्टवेयर है कई बार तो एक छोटी सी गलती करने पर हमें समझ ही नहीं आता कि अब क्या करें। तो यदि आप बिल्कुल नए है तो पहले ऑफलाइन माध्यम से सीखना बेहतर रहेगा।

शुरुआत में अक्सर छात्रों के पास कंप्युटर नहीं होता है, तो संस्था में जाकर बेसिक लेवल से शुरूआत कर सकते है, ध्यान दें अगर आप ठीक ठाक काम करने लायक भी कंप्युटर लेते है तो कम से कम 15000 से 20000 रुपये लग जाएंगे।

 

 

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall